बहोरीबंद पुलिस की बड़ी पहल! गुड टच–बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा तक — बच्चों को सिखाया जागरूक नागरिक बनना

कटनी/बहोरीबंद। मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी की मंशानुसार एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में दिनांक 01 जनवरी से 30 नवम्बर 2025 तक “मुस्कान विशेष अभियान” संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद के निर्देशन में थाना प्रभारी बहोरीबंद अखिलेश दाहिया द्वारा पाठशाला इंग्लिश मीडियम स्कूल, बहोरीबंद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया ने छात्र-छात्राओं को गुड टच – बैड टच, सायबर अपराध, बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम एवं सोशल मीडिया पर अनुचित सामग्री साझा करने के कानूनी परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बालिकाओं को समझाया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या शोषण की स्थिति में डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090, बाल सहायता हेल्पलाइन 1098, या नजदीकी थाना से तुरंत संपर्क करें।

थाना प्रभारी ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा —

“किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अनुचित व्यवहार पर चुप न रहें, तुरंत विरोध करें, शोर मचाएँ और दूसरों को बताएं ताकि अपराधी के हौसले समय रहते पस्त किए जा सकें।”

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला