सर्मशियल पंप चोरी के फरार आरोपी को दबोचा, जेल भेजा गया

संदीप मौर्य ✍️

कटनी/निवार: पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत निवार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के निर्देशन पर चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा द्वारा सर्मशियल पंप चोरी के फरार आरोपी दीपक उर्फ दीपू बर्मन निवासी ग्राम देवरी सानी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

मामला इस प्रकार है —
दिनांक 25/09/25 को ग्राम देवरासानी में प्रार्थी संतोष कुमार यादव एवं राममिलन बर्मन के खेतों से 3 एच.पी. एवं 2 एच.पी. के सर्मशियल पंप चोरी किए गए थे। प्रकरण में आरोपी राममिलन उर्फ लल्लू बर्मन को पूर्व में गिरफ्तार कर चोरी गए पंप बरामद किए गए थे, जबकि आरोपी दीपक उर्फ दीपू बर्मन तब से फरार था।

आज दिनांक 03/11/25 को निवार पुलिस ने सक्रिय मुखबिर तंत्र की मदद से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की विशेष भूमिका:
चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा, सउनि रमाकांत दुबे, प्र.आर. 68 मनीष कुमार, प्र.आर. 48 देवेश कुमार, प्र.आर. 76 गौरव सेन, आर. 352 अरविंद कुशवाहा एवं आर. 549 वकील यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Related Posts

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश