महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कटनी/स्लीमनाबाद: महिलाओं के साथ छेड़छाड़ एवं अभद्र व्यवहार करने वाले दो युवकों को थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर एक सख्त संदेश गया है । थाना प्रभारी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाज में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इसी तरह की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

थाना स्लीमनाबाद में दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को एक महिला निवासी ने आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसमें ग्राम तेवरी निवासी राजुल असाटी एवं प्रकाश असाटी द्वारा आवेदिका और उसकी सहेली के साथ बदतमीजी, छेड़छाड़ एवं मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी स्लीमनाबाद ने तत्परता से कार्रवाई के निर्देश दिए।आवेदिका की रिपोर्ट पर थाना स्लीमनाबाद में अपराध क्रमांक 562/25, धारा 74, 75, 76, 115(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जिला जेल कटनी भेज दिया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक मानकी धुर्वे, प्रधान आरक्षक शेख यूसुफ, आरक्षक अंकित दुबे, आशीष एवं रोहित की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के निर्देशन में पुलिस द्वारा महिलाओं से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की गयी है।

Related Posts

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

कोतमामें 15 जुलाई से भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 18 को मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव कोतमा (मध्य प्रदेश):अग्रसेन धाम लाइन उस पार (वार्ड नं. 08) में आगामी 15 जुलाई 2026 से…

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

नवाटोला आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की लूट और कर्मचारियों के शोषण के आरोप, कार्रवाई की================== गोंदिया =====गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत नवाटोला स्थित आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

“जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

“जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

“भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

“भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

“बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

“बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

“चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार”

“चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार”