जयपुर में रक्तदान अभियान शुरू, जिला कलक्टर ने किया रक्तदान

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा स्वैच्छिक रक्तदान अभियान
जिला कलक्टर संदेश नायक ने किशनपोल स्थित सैटेलाइट अस्पताल में किया रक्तदान
मानव हित में सभी से की रक्तदान की अपील

जयपुर, 17 सितम्बर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के साथ-साथ विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की थीम “One Drop of Humanity- Give Blood- Save Lives” रखी गई है।

इस दौरान जिला कलक्टर संदेश नायक ने किशनपोल स्थित सैटेलाइट अस्पताल में रक्तदान किया । उन्होंने इस दौरान कहा कि रक्तदान महादान है। इस पुण्य कार्य में आपका योगदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान दे सकता है। उन्होंने मानव जाति के हित में सभी से अपील की है कि वे वर्ष में 2 बार अवश्य रक्तदान करें।

उन्होंने बताया कि ब्लॉक एवं जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा अन्य हितधारकों की सहभागिता से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उप-जिला अस्पतालों, जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध ब्लड सेंटर एवं अन्य ब्लड सेंटर पर रक्त समूह जांच की सुविधा उपलब्ध कराने तथा नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदाता के रूप में पंजीकरण एवं नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस 1 अक्टूबर, 2026 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों, चिकित्सा संस्थानों तथा ब्लड सेंटरों में उपयुक्त गतिविधियां आयोजित करने तथा विशेष रूप से युवाओं, प्रथम बार रक्तदान करने वाले व्यक्तियों एवं सामुदायिक संगठनों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान संभागीय आयुक्त जयपुर वे. सरवण कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर उत्तर राजेंद्र सिंह, सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत, ऑलम्पियन गोपाल सैनी सहित अन्य चिकित्सक, मेडिकल एवं नर्सिंग स्टॉफ सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Posts

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

संदीप मौर्य✍️ कटनी। नरवाई जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के प्रतिबंधात्मक आदेश की अनदेखी कर बिना स्ट्रॉ मैनेजमेंट…

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

संदीप मौर्य✍️ कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया से जुड़े मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। एफआईआर निरस्त कराने और अग्रिम जमानत की मांग को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त