मुबारिकपुर हनुमान मंदिर पर चल रही भागवत कथा में श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन
ओझा परिवार द्वारा हर वर्ष हनुमान मंदिर पर कराया जा रहा है भागवत कथा का आयोजन
नरवर संकट मोचन मुबा रिकपुर हनुमान मंदिर नरवर पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में पांचवे दिवस गुरुवार को कथा व्यास आचार्य श्री कृष्ण दास शास्त्री जी ने कृष्ण लीला का प्रसंग सुनाया। मुबारकपुर नरवर हनुमान मंदिर पर चल रही 7 दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का आयोजन कमला मेवा राम ओझा द्वारा परीक्षित के रूप में आयोजित कराया जा रहा है कथा के पांचवे दिन कथा व्यास आचार्य श्री कृष्ण दास शास्त्री ने कहा कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया उसका गर्व दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रजमंडल पर भारी बरसात कराई। प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। सात दिनों के बाद इंद्र को अपनी भूल का एहसास हुआ कथा के दौरान गोवर्धन पूजन का उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। संगीतमय कथा के दौरान भजनों पर पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु भजनाें पर खूब जमकर नाचे भागवत कथा के अंत में
ओझा परिवार के जय प्रकाश ओझा द्वारा नरवर के सभी श्रद्धालुओं से 20 सितंबर को होने वाले कथा के भंडारे में शामिल होने की अपील भी की






