सराफा व्यापारी और बैंक डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार — 88 लाख की ऑनलाइन ठगी में सोने के सौदे से रचा गया बड़ा फर्जीवाड़ा

संदीप मौर्य✍️

कटनी। थाना कोतवाली पुलिस ने लाखों रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक सराफा व्यवसायी रवि पाहूजा और दूसरा प्राइवेट बैंक का डिस्ट्रीब्यूटर रवि रावलानी शामिल है। दोनों ने ऑनलाइन ठगी से प्राप्त रकम को शुद्ध सोने के सौदे में लगाकर कैश में बदलने की साजिश रची थी।

थाना कोतवाली में फरियादी अरुण कुमार गोयनका (63 वर्ष), निवासी सराफा बाजार कटनी ने पुलिस अधीक्षक कटनी को शिकायत दी थी कि उनके ए.यू. बैंक बरगवा शाखा के खाते में 4 लाख रुपये की राशि पर होल्ड लगा दिया गया है, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल ने जांच की तो पता चला कि खाता होल्ड रितिक कुमार पटेल निवासी ढीमरखेड़ा के आवेदन पर लगाया गया है।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि संगीता ज्वेलर्स माधवनगर के संचालक रवि पाहूजा ने 18 सितंबर 2025 को रितिक पटेल के नाम से 457 ग्राम शुद्ध सोना (मूल्य ₹51 लाख 80 हजार 800) बेचा था। जब खाते में होल्ड लगाने के संबंध में रितिक पटेल से पूछताछ की गई तो उसने साफ इंकार किया कि उसे किसी तरह का सोना नहीं दिया गया था और न ही वह इस लेन-देन से जुड़ा था।

रवि पाहूजा से पूछताछ में एक बड़ा खुलासा हुआ। उसने बताया कि उसका ग्राहक रवि रावलानी, जो पहले माधवनगर क्षेत्र में फिनो बैंक का कियोस्क चलाता था, अब उस काम को बंद कर चुका है। रवि रावलानी ने उसे बताया था कि टेलीग्राम ऐप के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके मर्चेंट आईडी खातों में कुल 88 लाख रुपये (10 लाख, 39 लाख, 39 लाख) ट्रांसफर किए हैं। यह खाते कुलदीप मलिक, संजय कुमार और रितिक पटेल के नाम से थे, जिन्हें रावलानी स्वयं संचालित करता था।

अज्ञात व्यक्ति ने रावलानी को निर्देश दिए थे कि वह इन पैसों को कैश में बदलकर यूएसडीटी (क्रिप्टोकरेंसी) में परिवर्तित करे और वापस उसी को भेज दे, जिसके बदले उसे 6% कमीशन का लालच दिया गया। रावलानी ने यह योजना रवि पाहूजा को बताई और दोनों ने ठगी की रकम को सोने में बदलने की साजिश रची।

इसके बाद दोनों ने गोयनका ज्वेलर्स से सोना खरीदा, फिर उसे सराफा बाजार की दुकानों — साईं ऑर्नामेंट्स और लालचंद भीखवंद ज्वेलर्स — में बेचकर नगद राशि हासिल की। नगद रकम का एक हिस्सा कमीशन के रूप में रखकर शेष धनराशि को यूएसडीटी में बदलकर अज्ञात व्यक्ति के खातों में वापस भेज दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 919/2025 धारा 318(4), 319(2), 316(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों रवि पाहूजा एवं रवि रावलानी को गिरफ्तार किया। पुलिस अब फंड के स्रोत और अंतरराष्ट्रीय ट्रांजेक्शन की जांच में जुटी है।

कटनी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सायबर सेल व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। फिलहाल दोनों आरोपियों से सघन पूछताछ की जा रही है, वहीं खातों से जुड़े डिजिटल सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में धोखाधड़ी के अंतरराज्यीय या विदेशी नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ सकती है।

Related Posts

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

कोतमामें 15 जुलाई से भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 18 को मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव कोतमा (मध्य प्रदेश):अग्रसेन धाम लाइन उस पार (वार्ड नं. 08) में आगामी 15 जुलाई 2026 से…

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

नवाटोला आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की लूट और कर्मचारियों के शोषण के आरोप, कार्रवाई की================== गोंदिया =====गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत नवाटोला स्थित आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

“जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

“जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

“भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

“भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

“बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

“बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

“चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार”

“चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार”