कांठ में तेंदुए का आतंक, महिला पर हमला; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

कांठ में तेंदुए का आतंक, महिला पर हमले के बाद वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू
मुरादाबाद। कांठ क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। भरतपुर गांव में घास काट रही 39 वर्षीय महिला निर्मला देवी पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को जंगल की ओर भागने पर मजबूर कर दिया।
हमले में महिला के चेहरे और शरीर पर चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल कांठ सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए की तलाश में ड्रोन के जरिए सर्च अभियान शुरू किया। आसपास के जंगल और खेतों में निगरानी बढ़ाने के साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया।
इसी बीच तहसील कांठ के ग्राम भंकरी-बुढ़ानपुर के रकबे में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में आज सुबह करीब 7:30 बजे एक तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
वन विभाग के अनुसार, मुरादाबाद जनपद में अब तक कुल 16 तेंदुओं का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है। विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है और ग्रामीणों से जंगल व खेतों की ओर अकेले न जाने तथा सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Related Posts

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखने की तकनीकों से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भरतपुर, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) को प्रभावी एवं बाल-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग,…

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई के इंतजार में धर्य का बांध टूटा किसानों का फूटा गुस्सा बिंदकी ललौली मार्ग पर भाकियू ने दिया धरना, घंटों लगा जामगौरी में मंदिर मार्ग से अतिक्रमण हटाने और…

Leave a Reply

OTHER NEWS

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

अतिरिक्त काम के मानदेय की मांग, रोजगार सहायकों ने सौंपा ज्ञापन

अतिरिक्त काम के मानदेय की मांग, रोजगार सहायकों ने सौंपा ज्ञापन

कांठ में तेंदुए का आतंक, महिला पर हमला; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

कांठ में तेंदुए का आतंक, महिला पर हमला; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

वारदात की फिराक में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार, अवैध अधिया और जिंदा कारतूस बरामद

वारदात की फिराक में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार, अवैध अधिया और जिंदा कारतूस बरामद

देवधाम जोधपुरिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, नेजा लेकर पहुंचे लाखों श्रद्धालु

देवधाम जोधपुरिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, नेजा लेकर पहुंचे लाखों श्रद्धालु