बारदात करने की नीयत से अवैध हथियार लिए घूम रहा बदमाश को पुलिस ने अधिया एवं एक जिंदा राउंड सहित किया गिरफ़्तार।
डबरा पुलिस अनुभाग के गिजौर्रा थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है,भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी गिजोर्रा को मुखबिर तंत्र द्वारा सूचना मिली कि एक लड़का अंकेश बघेल निवासी किटोरा का अवैध हथियार लिये दूधखो धाम के पास किसी वारदात करने की नीयत से घूम रहा है। पुलिस टीम को देख दूधखो धाम से चकमा देकर किरोल कि तरफ भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा आरोपी को दूधखो धाम मंदिर पर लगे पुलिस बल ने धरदबोचा। पुलिस ने अंकेश बघेल पुत्र राजवीर बघेल आयु 20 वर्ष निवासी ग्राम किटोरा कि तलाशी ली तो कमर की बांयी और एक अवैध हथियार अधिया मिली तथा पेंट कि जेब में एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड मिला। पुलिस ने आरोपी पर का आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कागज़ी कार्यवाही शुरू कर दी है।





