कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई के इंतजार में धर्य का बांध टूटा किसानों का फूटा गुस्सा

बिंदकी ललौली मार्ग पर भाकियू ने दिया धरना, घंटों लगा जाम
गौरी में मंदिर मार्ग से अतिक्रमण हटाने और बैरमपुर में कब्रिस्तान की जमीन कब्जामुक्त कराने की मांग।

फतेहपुर यूपी । समस्याओं के समाधान के लिए तहसील पहुंचे किसानों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया । दिनभर तहसील परिसर में अधिकारियों की कार्रवाई का इंतजार करने के बाद भी जब उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता नजर आया तो किसानों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा । भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और किसानों ने बिंदकी ललौली मार्ग पर धरना देकर प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी । किसानों के सड़क पर बैठते ही मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई और कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। भाकियू तहसील अध्यक्ष सुधीर सिंह उर्फ बबलू सिंह ने बताया कि गौरी गांव में काली माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत को लेकर किसान तहसील पहुंचे थे। किसानों की दूसरी प्रमुख मांग बैरमपुर गांव में कब्रिस्तान की भूमि को कथित अवैध कब्जे से मुक्त कराने की थी। उनका आरोप है कि दोनों मामलों में कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

धरने पर बैठे किसानों ने प्रशासन से ग्राम गौरी स्थित मंदिर मार्ग को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने और बेरमपुर में कब्रिस्तान की भूमि की जांच कराकर कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग की। किसानों ने दो टूक कहा कि शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा ।
धरने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अंगद सिंह, प्रचार मंत्री सुखीराम समेत भाकियू के पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बिन्दकी से सोनू गुप्ता के साथ नीलकमल की रिपोर्ट ।

Related Posts

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखने की तकनीकों से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भरतपुर, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) को प्रभावी एवं बाल-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग,…

अतिरिक्त काम के मानदेय की मांग, रोजगार सहायकों ने सौंपा ज्ञापन

ग्राम रोजगार सहायकों ने सौंपा ज्ञापन, अतिरिक्त कार्य के बदले मानदेय की मांग अन्य विभागीय योजनाओं का कार्य कराने से पहले राज्य स्तर से अनुमति लेने की मांग ग्राम रोजगार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

अतिरिक्त काम के मानदेय की मांग, रोजगार सहायकों ने सौंपा ज्ञापन

अतिरिक्त काम के मानदेय की मांग, रोजगार सहायकों ने सौंपा ज्ञापन

कांठ में तेंदुए का आतंक, महिला पर हमला; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

कांठ में तेंदुए का आतंक, महिला पर हमला; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

वारदात की फिराक में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार, अवैध अधिया और जिंदा कारतूस बरामद

वारदात की फिराक में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार, अवैध अधिया और जिंदा कारतूस बरामद

देवधाम जोधपुरिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, नेजा लेकर पहुंचे लाखों श्रद्धालु

देवधाम जोधपुरिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, नेजा लेकर पहुंचे लाखों श्रद्धालु