ज्ञानगुड़ी की कृष्णा सेन का MBBS में चयन, कलेक्टर ने दिया टैबलेट

ज्ञानगुड़ी की छात्रा कृष्णा सेन का एमबीबीएस में चयन, कलेक्टर ने दिया टैबलेट

जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से संचालित ज्ञानगुड़ी केंद्र के विद्यार्थियों ने फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की है। ज्ञानगुड़ी से निःशुल्क मार्गदर्शन प्राप्त कर बांदे की छात्रा कृष्णा सेन ने एमबीबीएस में चयन हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने छात्रा की प्रतिभा और लगन की सराहना करते हुए प्रोत्साहन स्वरूप टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया।

सफलता केवल एक छात्र तक सीमित नहीं है। इस वर्ष ज्ञानगुड़ी के विद्यार्थियों ने काउंसलिंग के पहले ही चरण में राज्य की चार एमबीबीएस सीटों पर कब्जा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सीमित संसाधनों के बीच दूरस्थ अंचलों के युवाओं को डॉक्टर और अधिकारी बनने का अवसर देकर यह संस्थान बस्तर में सकारात्मक बदलाव की नई इबारत लिख रहा है।

बताया जाता है कि ज्ञानगुड़ी केंद्र में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को नीट, नर्सिंग, पीएटी जैसी व्यावसायिक परीक्षाओं के साथ एसएससी, रेलवे और बैंकिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क उच्चस्तरीय तैयारी कराई जाती है।

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर यशवंत नाइक, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, एपीसी राकेश खापर्डे, ज्ञानगुड़ी नोडल अधिकारी अलेक्जेंडर एम. चेरियन और संजीव बिस्वास विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने कृष्णा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और अन्य युवाओं को इस उपलब्धि से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

Related Posts

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखने की तकनीकों से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भरतपुर, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) को प्रभावी एवं बाल-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग,…

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई के इंतजार में धर्य का बांध टूटा किसानों का फूटा गुस्सा बिंदकी ललौली मार्ग पर भाकियू ने दिया धरना, घंटों लगा जामगौरी में मंदिर मार्ग से अतिक्रमण हटाने और…

Leave a Reply

OTHER NEWS

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

अतिरिक्त काम के मानदेय की मांग, रोजगार सहायकों ने सौंपा ज्ञापन

अतिरिक्त काम के मानदेय की मांग, रोजगार सहायकों ने सौंपा ज्ञापन

कांठ में तेंदुए का आतंक, महिला पर हमला; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

कांठ में तेंदुए का आतंक, महिला पर हमला; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

वारदात की फिराक में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार, अवैध अधिया और जिंदा कारतूस बरामद

वारदात की फिराक में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार, अवैध अधिया और जिंदा कारतूस बरामद

देवधाम जोधपुरिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, नेजा लेकर पहुंचे लाखों श्रद्धालु

देवधाम जोधपुरिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, नेजा लेकर पहुंचे लाखों श्रद्धालु