कृपालु के बप्पा के दरबार में गूंजे भारत माता के जयकारे

कृपालु के बप्पा के दरबार में गूंजे भारत माता के जयकारे…

सेवानिवृत्त फौजी भाइयों के साथ जनप्रतिनिधियों ने की बप्पा की आरती, भक्ति और देशभक्ति से सराबोर हुआ पंडाल…..

देवास में गणेशोत्सव के दौरान भक्ति के साथ देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। चामुंडा कॉम्प्लेक्स परिसर में संस्था कृपालु परिवार द्वारा आयोजित ‘कृपालु के बप्पा’ गणेशोत्सव के दूसरे दिन सेवानिवृत्त फौजी भाइयों ने भगवान श्री गणेश की आरती की। आरती के बाद हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

चामुंडा कॉम्प्लेक्स परिसर में सजे ‘कृपालु के बप्पा’ के दरबार में दूसरे दिन श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। देश की सरहदों पर सेवा दे चुके सेवानिवृत्त फौजी भाइयों ने भगवान श्री गणेश की आरती कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

आरती में एल्डरमैन अर्जुन चौधरी, प्रदेश मंत्री संजय दायमा, भाजपा नेता मनीष पनवार, पार्षद राजा अकोदिया, मंडल महामंत्री दुर्गेश चिल्लोरिया, मंडल उपाध्यक्ष प्रभात कल्याणे, पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा दीपक बैरागी सहित जनप्रतिनिधि और सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

आरती के बाद फौजी भाइयों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए। देशभक्ति गीतों के बीच पूरा पंडाल राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। भक्ति और देशभक्ति के इस संगम ने मौजूद श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया।

Related Posts

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखने की तकनीकों से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भरतपुर, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) को प्रभावी एवं बाल-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग,…

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई के इंतजार में धर्य का बांध टूटा किसानों का फूटा गुस्सा बिंदकी ललौली मार्ग पर भाकियू ने दिया धरना, घंटों लगा जामगौरी में मंदिर मार्ग से अतिक्रमण हटाने और…

Leave a Reply

OTHER NEWS

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

अतिरिक्त काम के मानदेय की मांग, रोजगार सहायकों ने सौंपा ज्ञापन

अतिरिक्त काम के मानदेय की मांग, रोजगार सहायकों ने सौंपा ज्ञापन

कांठ में तेंदुए का आतंक, महिला पर हमला; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

कांठ में तेंदुए का आतंक, महिला पर हमला; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

वारदात की फिराक में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार, अवैध अधिया और जिंदा कारतूस बरामद

वारदात की फिराक में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार, अवैध अधिया और जिंदा कारतूस बरामद

देवधाम जोधपुरिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, नेजा लेकर पहुंचे लाखों श्रद्धालु

देवधाम जोधपुरिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, नेजा लेकर पहुंचे लाखों श्रद्धालु