फिल्म में नीम करोली बाबा का बाल किरदार निभाने वाले सात्विक शर्मा का भव्य स्वागत

हनुमान अंश के बाल कलाकार का भव्य स्वागत


गंज बासौदा के लिए गौरव की बात है कि नगर के बाल कलाकार सात्विक शर्मा ने फिल्म में नीम करोली बाबा के बचपन का किरदार निभाकर अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया है। फिल्म के सुपरहिट होने के बाद जब सात्विक शर्मा का गंज बासौदा में प्रथम आगमन हुआ, तो नगरवासियों ने उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया।
सात्विक शर्मा ने फिल्म में नीम करोली बाबा के बचपन का किरदार इतनी खूबसूरती से निभाया कि उन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया।सात्विक शर्मा गंज बासौदा के रहने वाले हैं और कम उम्र में ही अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं। फिल्म में नीम करोली बाबा के बचपन की भूमिका निभाकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सात्विक के नगर आगमन पर लोगों ने फूल-मालाओं और जोरदार स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया।उनके अभिनय की जमकर सराहना हो रही है। गंज बासौदा पहुंचने पर प्रशंसकों और नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला और कई स्थानों पर उनके स्वागत के लिए लोगों की लंबी कतारें नजर आईं।वहीं गंज बासौदा कायस्थ समाज द्वारा भी बाल कलाकार सात्विक शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कायस्थ समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन मौजूद रहे और सात्विक शर्मा को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं जिसमें समाज के रेखा श्रीवास्तव, स्नेहलता श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव, कल्पना सक्सेना, प्रदीप श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, बिपुल खरे, महेश नारायण श्रीवास्तव, निशिकांत माथुर, आदि कायस्थ समाज विकास कल्याण समिति गंज बासौदा के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

संदीप मौर्य✍️ कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया से जुड़े मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। एफआईआर निरस्त कराने और अग्रिम जमानत की मांग को लेकर…

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

संदीप मौर्य✍️ कटनी। माधवनगर में जुए के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रॉबर्ट लाइन क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना पर पहुंची…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा