कोटा की 4 सीटों पर कल पुनर्मतदान, EVM खराबी के बाद फैसला

कोटा निकाय चुनाव की चार सीटों पर पुनर्मतदान कल

​कोटा निकाय चुनाव के तहत मतगणना के दौरान ईवीएम में आई तकनीकी खराबी के चलते राज्य निर्वाचन आयोग ने 16 सितंबर को 4 मतदान केंद्रों (बूथों) पर पुनर्मतदान कराने के आदेश दिए हैं।

​पुनर्मतदान वाली सीटें और प्रमुख प्रत्याशी:
​वार्ड 11 (बूथ संख्या 576):
​भाजपा: सुमन नायक
​कांग्रेस: कमलेश कुमारी

​वार्ड 44 (बूथ संख्या 448):
​कांग्रेस प्रत्याशी: अनूप कुमार (नगर निगम कोटा का प्रभावित वार्ड)

​वार्ड 87 (बूथ संख्या 99):
​प्रत्याशी: लक्ष्मी शर्मा

​सुकेत नगरपालिका – वार्ड 4 (बूथ संख्या 5):
​सुकेत नगरपालिका का प्रभावित बूथ
​ईवीएम में आई तकनीकी खराबी के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है।
आयोग ने कोटा के तीन वार्डों और सुकेत के एक वार्ड के संबंधित बूथों पर मतदान शून्य घोषित करते हुए कल यानी 16 सितंबर को पुनर्मतदान कराने के आदेश जारी कर दिए हैं।
​मतगणना के दौरान कोटा नगर निगम के वार्ड 11, वार्ड 44 और वार्ड 87 तथा सुकेत के वार्ड 4 में ईवीएम में तकनीकी खराबी सामने आई थी, जिसके बाद आयोग ने यह कदम उठाया। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर पारदर्शिता की मांग उठाई।
वार्ड 44 से कांग्रेस प्रत्याशी अनूप कुमार ने मशीन में 172 मतों के निस्तारण और पारदर्शिता की मांग करते हुए दोबारा मतदान के निर्णय पर असंतोष जताया।
​कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता फिर से वोट डालेंगे। इस दौरान मतदाताओं के बाएं हाथ की मध्यमा उंगली पर अमिट स्याही लगाई जाएगी। आयोग के नियमानुसार संबंधित बूथों पर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण पुनर्मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिणाम 17 सितंबर की सुबह जारी किए जाएंगे।

Related Posts

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

संदीप मौर्य✍️ कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया से जुड़े मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। एफआईआर निरस्त कराने और अग्रिम जमानत की मांग को लेकर…

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

संदीप मौर्य✍️ कटनी। माधवनगर में जुए के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रॉबर्ट लाइन क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना पर पहुंची…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा