महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

हवन-पूजन और भव्य शोभायात्रा के साथ हर्षोल्लास से मनी महर्षि कश्यप जयंती
कसौधन वैश्य कल्याण समिति ने निकाली विशाल शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

अमर प्रताप सिंह जिला ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। महर्षि कश्यप जयंती के पावन अवसर पर कसौधन वैश्य कल्याण समिति, गोरखपुर के तत्वावधान में रविवार को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। शेषपुर स्थित कसौधन पंचायती मंदिर में प्रातः सामूहिक पूजन-अर्चन, हवन एवं आरती का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से महर्षि कश्यप का पूजन कर समाज की सुख-समृद्धि और एकता की कामना की।
शाम को दुर्गा मंदिर, लालडिग्गी से महर्षि कश्यप ऋषि की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. बजरंग बली, विशिष्ट अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा राजेश गुप्ता, पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय तथा समिति अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने महर्षि कश्यप की आरती कर एवं रथ खींचकर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ई. बजरंग बली ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन में ऋषि-मुनियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। महर्षि कश्यप भारतीय ऋषि परंपरा के प्रमुख स्तंभों में से एक हैं। उनकी जयंती समाज को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जुड़ने और संस्कारों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है।
समिति अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि समाज को सामाजिक एकता के साथ-साथ अपनी राजनैतिक चेतना भी जागृत करनी होगी। संगठित और जागरूक समाज ही अपने अधिकारों तथा विकास के लिए प्रभावी भूमिका निभा सकता है।
शोभायात्रा में महिलाओं का मनोहारी डांडिया नृत्य, आकर्षक धार्मिक झांकियां, ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजा, घोड़े और डीजे आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने एकरूपता प्रदर्शित करते हुए पीले वस्त्र धारण किए तथा हाथों में ‘ॐ’ अंकित पीले ध्वज लेकर भक्तिमय गीतों पर उत्साहपूर्वक चलते रहे। पूरे मार्ग में ‘महर्षि कश्यप की जय’, ‘कसौधन समाज जिंदाबाद’ और ‘कसौधन एकता जिंदाबाद’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम से पूर्व समाज के गणमान्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों का तिलक लगाकर तथा पट्टिका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
शोभायात्रा लालडिग्गी से प्रारंभ होकर मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, बेनीगंज, चरन लाल, आर्य नगर, बक्शीपुर, नखास, रेती चौक और गीता प्रेस होते हुए पुनः लालडिग्गी पहुंची, जहां महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस दौरान समिति के महामंत्री गौरव गुप्ता, आय-व्यय परीक्षक विजय कुमार गुप्ता, विधि सलाहकार सुशांत गुप्ता एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बजरंग लाल गुप्ता, ज्ञानवीर गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ‘बजरंगी’ एडवोकेट, उमादत्त गुप्ता, मनोज कश्यप, संतोष आनंद गुप्ता, मंत्री भरतनारायण गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता, अनूप कुमार गुप्ता, मनोहर गुप्ता, संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता राजन, शिव कुमार गुप्ता, अतुल कुमार गुप्ता, आदित्य गुप्ता, संजय वैश्य लल्लू, दीपू कसौधन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Posts

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

संदीप मौर्य✍️ कटनी। यूजीसी से जुड़े मुद्दों और विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज के संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर चल रहे…

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी। शहर की दुबे कॉलोनी में गणपति पंडाल लगाने के लिए सड़क पर स्थान तय करने को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पंडाल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम