गुड़ारा में ST समुदाय के बीच जनसंवाद, विकास को लेकर विधायक R.S. Pathania ने जताया संकल्प
राकेश गुप्ता उधमपुर:-उधमपुर गुड़ारा क्षेत्र में ST समुदाय के भाई-बहनों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान विधायक आर एस पठानिया ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को सुना।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों की सादगी, मेहनत और संघर्ष प्रेरणादायक है। ST समुदाय के अधिकार, बेहतर शिक्षा, पानी की सुविधा और रोजगार के अवसर उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
विधायक ने कहा कि स्थानीय लोगों की ओर से मिले प्यार और सम्मान को वे आशीर्वाद के रूप में देखते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता के साथ मिलकर लगातार काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा, “साथ चलेंगे, तो गुड़ारा चमकेगा।”






