CM योगी पर कथित आपत्तिजनक बयान, FIR की मांग

मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान पर FIR की मांग

अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने एसएसपी को सौंपा शिकायत प्रार्थना-पत्र

अमर प्रताप सिंह जिला ब्यूरो गोरखपुर

पाली गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध कथित रूप से आपत्तिजनक, मानहानिकारक एवं भड़काऊ बयान दिए जाने के मामले में अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत प्रार्थना-पत्र देकर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 14 सितंबर 2026 को एक सार्वजनिक सभा के दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोहरा द्वारा मुख्यमंत्री के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त बयान सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हुआ, जिससे सार्वजनिक शांति एवं सामाजिक सद्भाव प्रभावित होने की आशंका है।

अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने शिकायत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 और 352 सहित जांच में सामने आने वाली अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और पोस्ट को साक्ष्य के रूप में तत्काल सुरक्षित रखने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

संदीप मौर्य✍️ कटनी। यूजीसी से जुड़े मुद्दों और विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज के संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर चल रहे…

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी। शहर की दुबे कॉलोनी में गणपति पंडाल लगाने के लिए सड़क पर स्थान तय करने को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पंडाल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम