KCC राशि निकली, 3 महीने से भुगतान नहीं!

किसान बोले-व्यवस्थापक ने खातों से KCC की राशि निकाल ली: तीन महीने बाद भी भुगतान नहीं, धमकियां मिल रही; कलेट्रेक्ट पर किया प्रदर्शन।

मालगढ़ ग्राम सेवा सहकारी समिति से जुड़े किसानों ने समिति व्यवस्थापक पर उनके खातों से KCC ऋण की राशि निकलवाने के बावजूद भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ किसानों की राशि करीब 3 महीने से, जबकि कुछ का भुगतान 2-3 साल से लंबित है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि राशि मांगने पर व्यवस्थापक उन्हें टालता है और कथित रूप से धमकियां देता है।

अंगूठा लगवाकर खातों से राशि निकालने का आरोप

ग्रामीणों के मुताबिक, समिति व्यवस्थापक लक्ष्मणसिंह पुत्र इन्द्रराजसिंह राजपुरोहित निवासी नोरवा ने किसानों से अंगूठे लगवाकर उनके खातों से ऋण राशि निकलवाई। किसानों को 2 दिन में आहोर से राशि लाकर भुगतान करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन करीब 3 महीने बाद भी उन्हें पैसे नहीं मिले।

गेहूं देने के नाम पर भी अंगूठे लगवाने का आरोप

किसानों ने आरोप लगाया कि कई अशिक्षित किसानों को गेहूं देने के नाम पर अंगूठे लगवाए गए और उनके खातों से राशि निकाल ली गई। इसकी जानकारी किसानों को बाद में हुई। ज्ञापन में गेहूं वितरण और समिति के अन्य लेन-देन में भी गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं।

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापन

मामले को लेकर किसान और ग्रामीण मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने और किसानों के खातों से निकाली गई राशि का जल्द भुगतान कराने की मांग की।

Related Posts

उन्नाव में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 10 बीघे जमीन ध्वस्त

उन्नाव में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 10 बीघे जमीन पर हुई कार्रवाई नोटिस के बाद भी स्वीकृत लेआउट नहीं कराया गया जमाडेढ़ करोड़ रुपये कीमत की जमीन पर कार्रवाई…

ज्ञानगुड़ी की कृष्णा सेन का MBBS में चयन, कलेक्टर ने दिया टैबलेट

ज्ञानगुड़ी की छात्रा कृष्णा सेन का एमबीबीएस में चयन, कलेक्टर ने दिया टैबलेट जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से संचालित ज्ञानगुड़ी केंद्र के विद्यार्थियों ने फिर अपनी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

उन्नाव में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 10 बीघे जमीन ध्वस्त

उन्नाव में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 10 बीघे जमीन ध्वस्त

ज्ञानगुड़ी की कृष्णा सेन का MBBS में चयन, कलेक्टर ने दिया टैबलेट

ज्ञानगुड़ी की कृष्णा सेन का MBBS में चयन, कलेक्टर ने दिया टैबलेट

कृपालु के बप्पा के दरबार में गूंजे भारत माता के जयकारे

कृपालु के बप्पा के दरबार में गूंजे भारत माता के जयकारे

फिल्म में नीम करोली बाबा का बाल किरदार निभाने वाले सात्विक शर्मा का भव्य स्वागत

फिल्म में नीम करोली बाबा का बाल किरदार निभाने वाले सात्विक शर्मा का भव्य स्वागत

कोटा की 4 सीटों पर कल पुनर्मतदान, EVM खराबी के बाद फैसला

कोटा की 4 सीटों पर कल पुनर्मतदान, EVM खराबी के बाद फैसला

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण