JKNPP चैयरमैन Harsh dev सिंह के साथ धक्का-मुक्की को लेकर पैंथर्स कार्यकर्ताओं में रोष, मजालता में हुई बैठक ।
राकेश गुप्ता उधमपुर/ मजालता:- पैंथर्स इंडिया पार्टी के चेयरमैन हर्ष देव सिंह के नेतृत्व में गत दिवस उधमपुर में देविका प्रोजेक्ट से जुड़े 186 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें आगे जाने से रोकने पर धक्का-मुक्की की घटना सामने आई। इसी बीच हर्ष देव सिंह की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर किया गया।
इस घटना को लेकर आज मजालता में पैंथर्स इंडिया पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित कर शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने हर्ष देव सिंह के साथ हुई धक्का-मुक्की की निंदा करते हुए भाजपा पर भी तीखे प्रहार किए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने वालों को रोकना उचित नहीं है। उन्होंने देविका प्रोजेक्ट के कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से जवाब देही सुनिश्चित करने की अपील की।





