वेस्ट के विधायक आर एस पठानिया ने मल्हार में युवाओं से संवाद, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा ।
राकेश गुप्ता उधमपुर/ मल्हार:-गाँव मल्हार में युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं और विकास की जरूरतों पर चर्चा हुई।
युवाओं ने सड़क, पेयजल और बिजली जैसी प्रमुख समस्याओं को सामने रखा। संवाद के दौरान युवाओं के सुझावों और स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर जोर दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि युवा किसी भी क्षेत्र के विकास की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं की भागीदारी और सहयोग से मल्हार में विकास की नई दिशा तय की जा सकती है।
संदेश स्पष्ट है—युवा साथ हैं, तो मल्हार का विकास तय है।





