आईसर से डीजल और गोदाम से टायर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

आईसर से डीजल चोरी एवं गोडाउन से टायर चोरी करने वाला शातिर निगरानी बदमाश कासिम उर्फ मुच्छी गिरफ्तार

मनावर पुलिस
जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी मनावर श्री राजेश यादव द्वारा फरियादी अरशद के गोदाम से टायर चोरी एवं आईसर से 97 लीटर डीजल चोरी की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

दिनांक 11.09.2026 को फरियादी अरशद पिता सल्लू खान निवासी सिंघाना रोड मनावर ने थाना मनावर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16.08.2026 की दरमियानी रात को उसके घर में बने गोदाम का ताला तोड़कर एमआरएफ कंपनी का टायर एवं आईसर वाहन के डीजल टैंक का ताला तोड़कर 97 लीटर डीजल आरोपी कासिम उर्फ मुच्छी निवासी मनावर का चोरी कर ले गया है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मनावर में अपराध क्रमांक 632/2026, धारा 331(4),305(a ),305(b) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी कासिम उर्फ मुच्छी पिता जाकिर खान उम्र 20 साल निवासी सिंघाना रोड मनावर को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से MRF कंपनी का टायर एवं आईसर वाहन से चोरी गया डीजल बरामद कर लिया गया। आरोपी कासिम थाना मनावर का शातिर निगरानी बदमाश होकर पूर्व में भी चोरी नकब्जनी एवं गोवंश वध प्रतिशत अधिनियम से संबंधित अपराध पंजीबद है।
मनावर पुलिस उल्लेखनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राजेश यादव, उनि प्रशांत पाल, प्र आर ललित कुमरावत, आर रामेश्वर का विशेष योगदान रहा।
मनावर से अली असगर खड़कीवाला की रिपोर्ट

Related Posts

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय हुआ पूरा राज्य

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय हुआ पूरा राज्य वर्धा,महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का पर्व बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। गणपति बप्पा के…

नगर निकाय चुनाव: सोजत-सोजत रोड में BJP का कब्जा, पाली में कांग्रेस आगे

सोजत और पाली से बड़ी खबर | नगर निकाय चुनाव 2026: सोजत और सोजत रोड पर भाजपा का कब्जा, पाली में कांग्रेस बोर्ड बनाने की रेस में आगे​पाली / सोजत:पाली…

Leave a Reply

OTHER NEWS

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय हुआ पूरा राज्य

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय हुआ पूरा राज्य

नगर निकाय चुनाव: सोजत-सोजत रोड में BJP का कब्जा, पाली में कांग्रेस आगे

नगर निकाय चुनाव: सोजत-सोजत रोड में BJP का कब्जा, पाली में कांग्रेस आगे

गणेशोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, गणेश समितियों के साथ बैठक

गणेशोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, गणेश समितियों के साथ बैठक

अंबगांव स्कूल में गणेश पूजा फेस्टिवल, 400 छात्रों ने लिया हिस्सा

अंबगांव स्कूल में गणेश पूजा फेस्टिवल, 400 छात्रों ने लिया हिस्सा

मल्हार में विधायक आर.एस. पठानिया का युवाओं से संवाद

मल्हार में विधायक आर.एस. पठानिया का युवाओं से संवाद

हर्ष देव सिंह से धक्का-मुक्की पर पैंथर्स कार्यकर्ताओं में रोष

हर्ष देव सिंह से धक्का-मुक्की पर पैंथर्स कार्यकर्ताओं में रोष