“मुस्कान अभियान” के तहत स्लीमनाबाद पुलिस ने स्कूलों में दिया सुरक्षा का संदेश, बालिकाओं को बताए कानूनी अधिकार

कटनी/स्लीमनाबाद: राज्य सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में 1 से 30 नवम्बर तक चल रहे “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल सलैया फाटक एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्लीमनाबाद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक आभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को गुड टच–बैड टच की जानकारी दी गई और ‘कोमल’ शॉर्ट फिल्म के माध्यम से आत्म-सुरक्षा के व्यवहारिक उपाय समझाए गए। साथ ही बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, सायबर अपराध, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या शोषण की स्थिति में छात्राएं डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090 या बाल सहायता नंबर 1098 पर तत्काल संपर्क कर सकती हैं।

अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं ताकि विद्यार्थियों में आत्मरक्षा की भावना विकसित हो और गुमशुदगी व लैंगिक अपराधों में प्रभावी कमी लाई जा सके।

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला