पुलिस की सक्रियता से लोगों ने ली राहत की सांस। शराब बेचने व उत्पात मचाने वाला आरोपी गिरफ्तार

संदीप मौर्य ✍️

कटनी / बहोरीबंद:
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में बहोरीबंद थाना पुलिस द्वारा सतत् अपराधियों पर नकेल कसने की कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में ग्राम लालपुर निवासी एक शराब विक्रेता व उत्पाती व्यक्ति को पुलिस ने धर-दबोचा है।

थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया को ग्राम वासियों द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी कि गांव का निवासी रामचंद्र ठाकुर पिता गुलजार सिंह ठाकुर, उम्र 40 वर्ष आए दिन शराब का अवैध विक्रय करता है और नशे में धुत होकर गांव में गाली-गलौज व उत्पात मचाता है। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी रामचंद्र ठाकुर के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बहोरीबंद के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जिला जेल कटनी में दाखिल कराया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया, प्रधान आरक्षक रमेश सिंह, आरक्षक कोमल शाह एवं दीपक सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने बहोरीबंद थाना टीम की तत्परता और जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि गांव या आसपास कोई भी व्यक्ति अवैध शराब विक्रय करता है या सामाजिक शांति भंग करने का प्रयास करता है तो तत्काल सूचना थाने को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज