शराब दुकान के विरोध में सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग

शराब दुकान के विरोध में सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग महिलाओं ने जताया जोरदार विरोध

टीकमगढ़ ।

टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना दिगोडा अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्हौरी बराना में मरगुवां रोड पर स्थित हरिजन बस्ती में संचालित शराब दुकान के विरोध में रविवार को महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। आक्रोशित भीड़ ने शराब की पेटियां, बीयर और कांच की बोतलें दुकान से बाहर निकालकर सड़क पर फोड़ दीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस्ती के बीच शराब दुकान संचालित होने से लंबे समय से रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर काफी भीड़ भी जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दिगोडा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने शराब दुकान को बस्ती से हटाने की मांग उठाई है। अब देखना होगा शासन प्रशासन कब तक इस दिशा में होश पहल करता है । टीकमगढ़ मध्य प्रदेश से रमेश शर्मा की रिपोर्ट

Related Posts

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय हुआ पूरा राज्य

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय हुआ पूरा राज्य वर्धा,महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का पर्व बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। गणपति बप्पा के…

नगर निकाय चुनाव: सोजत-सोजत रोड में BJP का कब्जा, पाली में कांग्रेस आगे

सोजत और पाली से बड़ी खबर | नगर निकाय चुनाव 2026: सोजत और सोजत रोड पर भाजपा का कब्जा, पाली में कांग्रेस बोर्ड बनाने की रेस में आगे​पाली / सोजत:पाली…

Leave a Reply

OTHER NEWS

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय हुआ पूरा राज्य

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय हुआ पूरा राज्य

नगर निकाय चुनाव: सोजत-सोजत रोड में BJP का कब्जा, पाली में कांग्रेस आगे

नगर निकाय चुनाव: सोजत-सोजत रोड में BJP का कब्जा, पाली में कांग्रेस आगे

गणेशोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, गणेश समितियों के साथ बैठक

गणेशोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, गणेश समितियों के साथ बैठक

अंबगांव स्कूल में गणेश पूजा फेस्टिवल, 400 छात्रों ने लिया हिस्सा

अंबगांव स्कूल में गणेश पूजा फेस्टिवल, 400 छात्रों ने लिया हिस्सा

मल्हार में विधायक आर.एस. पठानिया का युवाओं से संवाद

मल्हार में विधायक आर.एस. पठानिया का युवाओं से संवाद

हर्ष देव सिंह से धक्का-मुक्की पर पैंथर्स कार्यकर्ताओं में रोष

हर्ष देव सिंह से धक्का-मुक्की पर पैंथर्स कार्यकर्ताओं में रोष