बंडा जहरीली शराब कांड का ₹30 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
सागर। बंडा जहरीली शराब कांड में फरार चल रहे ₹30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को सागर पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि कठुआ नाला के जंगल में घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन फायर किए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।






