ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

कटनी। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो में तस्करी कर ले जाई जा रही 61.56 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो को भी जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 4 लाख 34 हजार 200 रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि एक ऑटो में भारी मात्रा में शराब भरकर लमतरा ब्रिज की ओर लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने लमतरा ओवरब्रिज के समीप घटखिरबा रोड, रेलवे लाइन किनारे घेराबंदी कर ऑटो क्रमांक MP21ZJ8883 को रोक लिया।

ऑटो की तलाशी के दौरान उसमें रखे 7 खाकी कार्टूनों में कुल 342 पाव देशी लाल एवं सफेद शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 61.56 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 34,200 रुपये बताई गई है। शराब परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा कंपनी के इलेक्ट्रिक ऑटो की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान राजेश कुमार यादव (32), निवासी पिपरहटा, हाल कन्हवारा, थाना कुठला के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 833/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में गई। टीम में सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय, मोनी गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल…

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

संदीप मौर्य✍️ कटनी- शहर के पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आजीविका को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रधानमंत्री स्वनिधि…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

ऑटो में शराब की ‘खेप’, कुठला पुलिस ने दबोचा; 61.56 लीटर अवैध शराब जब्त

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प