संदीप मौर्य✍️
कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा की टीम ने अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बिचपुरा, टेढ़ी, सुनहरा एवं मनिहरा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान टेढ़ी निवासी कौशल लूनिया (58) तथा कल्लू लूनिया (42) के ठिकानों पर दबिश देकर कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये है, जब्त की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने करीब 2 क्विंटल महुआ लाहन भी मौके पर नष्ट किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों से नशे से दूर रहने तथा अवैध शराब का निर्माण या बिक्री करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका: चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक अंकित दुबे, आरक्षक बकील यादव, अरविंद दुबे सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





