बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

संदीप मौर्य✍️

कटनी। बहोरीबंद पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा और बिना नंबर की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 95 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को बहोरीबंद पुलिस अपराध पतासाजी एवं भ्रमण पर थी। इसी दौरान ग्राम कुआं-भटगवां रोड स्थित पुलिया के पास काले रंग की बिना नंबर वाली बजाज पल्सर मोटरसाइकिल पर बैठे दो व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराने लगे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान नीलमन उर्फ मन्नू केवट (33), निवासी ग्राम खाड़ा, थाना अनूपपुर तथा सुशील उर्फ भूरा यादव (52), निवासी ग्राम बंधा हरदुआ, थाना सिहोरा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे काले बैग से 1 किलो 264 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने करीब 80 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 539/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक चूड़ामणि पाण्डेय, प्रधान आरक्षक भोलाराम गुप्ता तथा आरक्षक मोहित साहू, बृजेश ठाकुर एवं नरेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को अर्पित की श्रद्धांजलि

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

अम्बाह के अधनपुर पंचायत में चार साल से अंधेरे में जी रहे 1200 ग्रामीण, बिल आ रहा है लेकिन बिजली नहीं – बच्चों की पढ़ाई पर संकट मुरैना। जिले के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे

लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला