आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

संदीप मौर्य✍️

कटनी- शहर के पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आजीविका को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को योजना से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वे बिना किसी संपार्श्विक सुरक्षा के कार्यशील पूंजी ऋण प्राप्त कर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।

योजना के तहत हितग्राहियों को प्रथम चरण में 15 हजार, द्वितीय चरण में 25 हजार तथा तृतीय चरण में 50 हजार तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। ऋण की नियमित एवं समय पर अदायगी करने वाले हितग्राही आगामी चरण की ऋण सुविधा के लिए पात्र बनते हैं। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के ऋण की पुनर्भुगतान अवधि क्रमशः 12, 18 एवं 36 माह निर्धारित है।

      पीएम स्वनिधि योजना ऋण सुविधा के साथ हितग्राहियों को डिजिटल लेन-देन के लिए भी प्रोत्साहित करती है। पात्र हितग्राहियों को ब्याज सब्सिडी एवं डिजिटल लेन-देन पर प्रोत्साहन का लाभ मिलता है। वहीं, द्वितीय ऋण का सफलतापूर्वक भुगतान करने वाले पात्र विक्रेताओं को 30 हजार तक की यूपीआई-लिंक्ड क्रेडिट कार्ड सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।

नगर निगम प्रशासन ने शहर के पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े नागरिकों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ लेकर अपनी आजीविका एवं व्यवसाय को और अधिक सशक्त बनाएं। ऋण की नियमित अदायगी के माध्यम से वे आगामी चरणों की ऋण सुविधा सहित योजना के अंतर्गत उपलब्ध अन्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी के लिए नगर पालिक निगम कटनी के शहरी आजीविका मिशन कार्यालय से संपर्क करें।

Related Posts

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

संपत्ति कर एवं जलकर के अधिभार में नियमानुसार छूट का मिलेगा लाभ, बकाया कर जमा करने नागरिकों से निगम की अपील कटनी (11 सितंबर)। शासन निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम कटनी…

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर से बड़ी खबरनगर निकाय चुनाव को लेकर भरतपुर पुलिस अलर्टनदबई, बयाना, उच्चैन और वैर में निकाला फ्लैग मार्च, मतदाताओं को निर्भीक मतदान का संदेशभरतपुर, 10 सितम्बर। नगर निकाय आम…

Leave a Reply

OTHER NEWS

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

मुंबई से चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान गिरफ्तार

मुंबई से चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान गिरफ्तार