पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

संपत्ति कर एवं जलकर के अधिभार में नियमानुसार छूट का मिलेगा लाभबकाया कर जमा करने नागरिकों से निगम की अपील

कटनी (11 सितंबर)। शासन निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम कटनी द्वारा शनिवार 12 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से नागरिकों को वित्तीय वर्ष 2025-26 तक की बकाया राशि जमा करने पर नियमानुसार संपत्ति कर एवं जलकर के अधिभार (सरचार्ज) में छूट का लाभ प्रदान किया जाएगा। निगम प्रशासन ने करदाताओं से लोक अदालत का लाभ उठाते हुए अपने बकाया करों का भुगतान करने की अपील की है।

पांच स्थानों पर होगी लोक अदालत

नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नेशनल लोक अदालत का आयोजन नगर के पांच स्थलों पर किया जाएगा। इनमें नगर निगम कटनी कार्यालय, बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास जोन क्रमांक-01, दुर्गा चौक खिरहनी स्थित जोन क्रमांक-02, सुभाष चौक कटनी एवं माधव नगर उपकार्यालय (जोन क्रमांक-04) शामिल हैं। इन सभी स्थलों पर नागरिक अपने बकाया संपत्ति कर एवं जलकर का भुगतान कर नियमानुसार छूट का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

            निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए लोक अदालत के दौरान संबंधित स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। करदाता निर्धारित समय पर अपने नजदीकी शिविर स्थल पर पहुंचकर बकाया करों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा देय राशि जमा कर अधिभार में मिलने वाली नियमानुसार छूट का लाभ उठा सकते हैं।

लोक अदालत में बकाया कर जमा कर उठाएं छूट का लाभ

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे 12 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाते हुए अपने बकाया संपत्ति कर एवं जलकर का भुगतान करें। बकाया करों का समय पर भुगतान कर नागरिक नियमानुसार अधिभार में मिलने वाली छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। निगम प्रशासन ने अधिक से अधिक करदाताओं से लोक अदालत में पहुंचकर अपने बकाया करों का निराकरण कराने की अपील की है।

Related Posts

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

संदीप मौर्य✍️ कटनी- शहर के पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आजीविका को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रधानमंत्री स्वनिधि…

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर से बड़ी खबरनगर निकाय चुनाव को लेकर भरतपुर पुलिस अलर्टनदबई, बयाना, उच्चैन और वैर में निकाला फ्लैग मार्च, मतदाताओं को निर्भीक मतदान का संदेशभरतपुर, 10 सितम्बर। नगर निकाय आम…

Leave a Reply

OTHER NEWS

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

मुंबई से चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान गिरफ्तार

मुंबई से चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान गिरफ्तार