कुख्यात हसन अली उर्फ छोटा बाबर फिर सलाखों के पीछे — अवैध वसूली करते पुलिस ने दबोचा!

संदीप मौर्य ✍️

कटनी। थाना कोतवाली का कुख्यात सजायाफ्ता आरोपी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पिता बहाव अली उम्र 31 वर्ष, निवासी बीएसएनएल ऑफिस के सामने लाल पहाड़ी, थाना माधव नगर, जो हत्या के आरोप में पूर्व में सजा काट चुका है, जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय पाया गया।

दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को आरोपी हसन अली ने अपने साथी फैज अहमद उर्फ जानू पिता मंजूर अहमद उम्र 22 वर्ष, निवासी गौसिया मस्जिद के पास बरगंवा, थाना रंगनाथ नगर के साथ मिलकर प्रार्थी मो. आफताब पिता शाजिद अली, निवासी ईश्वरीपुरा वार्ड, मिशन चौक, थाना कोतवाली से अवैध वसूली की मांग की।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रंगनाथ नगर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरुण पाल सिंह ने प्रकरण को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय कुमार विश्वकर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पच्चीसिया के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को बंधवा टोला, धाऊ चक्की क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

कटनी पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि —

“अवैध वसूली, भय या दबाव की हर कोशिश का नतीजा सिर्फ जेल की सलाखें होंगी।”

उल्लेखनीय भूमिका: थाना प्रभारी – उ.नि. अरुण पाल सिंह
सउनि. – सतीश जाटव , प्रधान आरक्षक – पवन पाठक, अजय तिवारी, रामनरेश शुक्ला, आरक्षक – वीरेंद्र, रोहित

Related Posts

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

कोतमामें 15 जुलाई से भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 18 को मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव कोतमा (मध्य प्रदेश):अग्रसेन धाम लाइन उस पार (वार्ड नं. 08) में आगामी 15 जुलाई 2026 से…

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

नवाटोला आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की लूट और कर्मचारियों के शोषण के आरोप, कार्रवाई की================== गोंदिया =====गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत नवाटोला स्थित आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

“जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

“जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

“भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

“भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

“बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

“बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

“चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार”

“चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार”