अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 140 पाव देशी मदिरा जब्त

कटनी। कलेक्टर के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के आदेशानुसार आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके के नेतृत्व में आबकारी वृत्त-3 की टीम ने शिकायत के आधार पर विभिन्न ग्रामों में दबिश दी।
आबकारी विभाग की टीम ने हिरवारा, पिपरिया, गाताखेड़ा, सिंगनपुरी, निवार एवं सलैया में अलग-अलग स्थानों पर तलाशी लेकर 60 पाव प्लेन मदिरा एवं 80 पाव मसाला मदिरा, कुल 140 पाव देशी मदिरा जब्त की। जब्त मदिरा की कुल मात्रा 25.2 बल्क लीटर बताई गई है।
मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(अ) के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 4 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन वरकड़े, परिवीक्षाधीन आबकारी उप निरीक्षक सीमा कोल, मुख्य आरक्षक राजेश गोटिया एवं चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी तथा आरक्षक अनुराग शर्मा, रवि राज और सिमरन उरमलिया शामिल रहे।

Related Posts

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

संदीप मौर्य✍️ कटनी- शहर के पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आजीविका को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रधानमंत्री स्वनिधि…

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

संपत्ति कर एवं जलकर के अधिभार में नियमानुसार छूट का मिलेगा लाभ, बकाया कर जमा करने नागरिकों से निगम की अपील कटनी (11 सितंबर)। शासन निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम कटनी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

मुंबई से चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान गिरफ्तार

मुंबई से चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान गिरफ्तार