बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

मंडलायुक्त शंभू कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा

बदायूं। बरेली मंडल के मंडलायुक्त शंभू कुमार ने जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा समेत संबंधित अधिकारियों के साथ तहसील दातागंज क्षेत्र के ग्राम भुण्डी पहुंचकर बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लिया।

मंडलायुक्त ने रहपुरा और कदम नगला में बाढ़ की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है और नदी आबादी से दूर है।

कुछ स्थानों पर हुए कटान को लेकर बाढ़ खंड द्वारा आवश्यक कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया गया है।

प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई है, जबकि बाढ़ चौकियों और शरणालयों को भी तैयार रखा गया है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और पशुओं की देखभाल के लिए संबंधित विभागों को सक्रिय रखा गया है।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण किया जाए और राहत-बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

मंडलायुक्त ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Related Posts

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

संदीप मौर्य✍️ कटनी- शहर के पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आजीविका को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रधानमंत्री स्वनिधि…

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

संपत्ति कर एवं जलकर के अधिभार में नियमानुसार छूट का मिलेगा लाभ, बकाया कर जमा करने नागरिकों से निगम की अपील कटनी (11 सितंबर)। शासन निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम कटनी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

मुंबई से चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान गिरफ्तार

मुंबई से चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान गिरफ्तार