कृषि विभाग का सघन जांच अभियान: 5 पर FIR, 3 लाइसेंस निलंबित, 3 निरस्त

संदीप मौर्य✍️

कटनी, 10 सितंबर। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा बिना वैध लाइसेंस इनके विक्रय और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने जिले में सघन जांच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर कृषि विभाग की अलग-अलग टीमों द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में कृषि आदान विक्रेता प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
5 विक्रेताओं के खिलाफ FIR
सघन जांच अभियान के दौरान अब तक 5 विक्रेता संस्थानों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अलावा 3 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, 3 लाइसेंस निरस्त तथा अमानक कृषि आदान पाए जाने पर 10 विक्रेता संस्थानों के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।
कृषि विभाग की कार्रवाई से बिना वैध लाइसेंस कृषि आदानों का कारोबार करने और निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं करने वाले विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति है।
अवैध भंडारण और बिना लाइसेंस कारोबार पर कार्रवाई
जांच के दौरान विकासखंड बड़वारा के ग्राम परसेल में विपिन कुमार असाठी के यहां उर्वरक का अवैध भंडारण पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई गई।
इसी तरह रीठी विकासखंड के ग्राम मुड़ास स्थित पाण्डेय कृषि केन्द्र द्वारा बिना वैध लाइसेंस बीज का व्यापार किए जाने का मामला सामने आने पर एफआईआर दर्ज की गई।
बहोरीबंद विकासखंड के ग्राम कौड़िया स्थित अग्रहरी कृषि केन्द्र के विरुद्ध अमानक बीज एवं बिना वैध लाइसेंस कृषि आदानों का व्यापार किए जाने पर एफआईआर की कार्रवाई की गई।
वहीं कटनी विकासखंड के ग्राम पहरूआ स्थित चौहान बीज भंडार द्वारा बिना वैध लाइसेंस बीज एवं कीटनाशक का व्यापार किए जाने पर भी एफआईआर दर्ज की गई।
अमानक बीज मिलने पर लाइसेंस निरस्त
कृषि विभाग की जांच में अमानक बीज पाए जाने के मामलों को भी गंभीरता से लिया गया है। बड़वारा क्षेत्र के बरही स्थित अंकिता बीज भंडार और मंजा बीज भंडार तथा विजयराघवगढ़ क्षेत्र के कारीतलाई स्थित विश्वकर्मा कृषि केन्द्र के विक्रय लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।
विभाग द्वारा यह कार्रवाई कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
कई विक्रेताओं के विक्रय पर प्रतिबंध
जांच के दौरान बिना लाइसेंस एवं अमानक बीज का विक्रय पाए जाने पर बहोरीबंद के कौड़िया स्थित अग्रहरी कृषि केन्द्र के विरुद्ध विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई।
इसी प्रकार ढीमरखेड़ा के साहू ट्रेडर्स पर अमानक बीज विक्रय के मामले में कार्रवाई की गई। रीठी के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से संबंधित प्रकरण में भी कार्रवाई की गई है।
अमानक उर्वरक पाए जाने पर हल्दकार कृषि केन्द्र, सिलोड़ी, मध्यप्रदेश राज्य विपणन संघ, कटनी तथा बड़वारा विकासखंड की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, बरसाड़ी के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।
लगातार जारी रहेगी जांच
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि आदान उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिले में कृषि आदान विक्रेता प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान अमानक बीज या उर्वरक, बिना वैध लाइसेंस व्यापार, अवैध भंडारण अथवा अन्य किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

संदीप मौर्य✍️ कटनी- शहर के पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आजीविका को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रधानमंत्री स्वनिधि…

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

संपत्ति कर एवं जलकर के अधिभार में नियमानुसार छूट का मिलेगा लाभ, बकाया कर जमा करने नागरिकों से निगम की अपील कटनी (11 सितंबर)। शासन निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम कटनी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

मुंबई से चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान गिरफ्तार

मुंबई से चर्चित खनन कारोबारी इश्तियाक खान गिरफ्तार