मटवारा मूत्र त्याग कांड में पुलिस ने जारी किया इनाम , सूचना देने पर 10,000 का पुरस्कार

संदीप मौर्य✍️

कटनी। थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र के अपराध क्रमांक 579/25 धारा 25, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(ए), 3(1)(सी), 3(1)(ई), 3(1)(द), 3(2)(वी) के तहत दर्ज प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया है।

प्रार्थी राजकुमार चौधरी पिता भजनलाल चौधरी (उम्र 36 वर्ष), निवासी ग्राम मटवारा की रिपोर्ट पर यह अपराध दर्ज किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी ने आरोप लगाया कि आरोपी रामबिहारी हल्दकार, रामानुज पाण्डेय, पवन पाण्डेय और सतीश पाण्डेय शासकीय भूमि पर अवैध उत्खनन कर रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश और पतारसी के सभी प्रयास किए गए, किंतु अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। अतः कटनी पुलिस ने सूचना देने वालों को ₹10,000 नगद इनाम देने की घोषणा की है। सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

सूचना हेतु संपर्क करें:
पुलिस कंट्रोल रूम कटनी: 7587615946
थाना स्लीमनाबाद कटनी: 7049140925
एसडीओपी स्लीमनाबाद: 9479994253

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला