मटवारा मूत्र त्याग कांड” पर सवर्ण समाज और सरपंच संगठन का फूटा गुस्सा — न्याय नहीं तो थाने का घेराव और चक्का जाम की चेतावनी

संदीप मौर्य

कटनी/स्लीमनाबाद : मटवारा मूत्र त्याग कांड में दर्ज प्रकरण को लेकर सवर्ण समाज एवं सरपंच संगठन बहोरीबंद ने शनिवार को स्लीमनाबाद थाने में पहुंचकर पुलिस प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पुलिस ने बिना साक्ष्य और बिना निष्पक्ष जांच के ही ग्राम पंचायत मटवारा के सरपंच सहित चार निर्दोष लोगों पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है, जो सरासर अन्याय है।

संगठनों का कहना है कि यह मामला पूरी तरह निराधार और पुरानी रंजिश का परिणाम है। विगत 13 अक्टूबर को ग्राम पंचायत द्वारा राजकुमार चौधरी पर एक मामला दर्ज कराया गया था, उसी का बदला लेने के उद्देश्य से 16 अक्टूबर को गलत आरोप लगाकर मूत्र त्याग जैसे घृणित अपराध का प्रकरण सरपंच एवं अन्य लोगों पर दर्ज कराया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पुलिस अब तक इस मामले में कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाई है, फिर भी लगातार ग्रामवासियों और सरपंच पर दबाव बनाते हुए थाने में घंटों तक बैठाए रखा जाता है, जिससे आमजन में असंतोष व्याप्त है।

सवर्ण समाज और सरपंच संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द ही जांच कर फर्जी धाराएं नहीं हटाईं तो आगामी 30 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे से स्लीमनाबाद थाने का घेराव और चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा।
संगठन ने कहा कि “पहले जांच फिर गिरफ्तारी” की मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन उग्र होगा और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज