बहोरीबंद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — अवैध शराब विक्रेताओं पर छापेमारी, 6 प्रकरण दर्ज

संदीप मौर्य✍️

कटनी/बहोरीबंद: पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बहोरीबंद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया और देशी प्लेन शराब के 106 पाव (कीमत लगभग ₹10,600) जप्त किए।कार्यवाही के दौरान ग्राम कूडन से आरोपी अनंतराम विश्वकर्मा से 16 पाव, डिहुटा शांतिनगर मोड़ से महेन्द्र सिंह सोलंकी से 17 पाव, पटना रोड से कृष्ण कुमार बर्मन से 17 पाव, बड़खेडा (किटहा नदी के पास) से भागीरथ यादव से 20 पाव, ग्राम हथियागढ़ से राजकुमार उर्फ अज्जू चौधरी से 18 पाव, और ग्राम पड़रिया रूपनाथ से अशोक कोल से 18 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की गई। सभी मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कुल 06 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। कार्यवाही में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया, उप निरीक्षक धनंजय पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक अनुराग पाठक, आरक्षक मोनेन्द्र सिंह, चूडामणि पाण्डेय, संतलाल गोटिया, प्रधान आरक्षक भोलाराम गुप्ता, आरक्षक सुनील बागरी, अतुल श्रीवास्तव, दीपक सिंह, कोमल शा और बृजेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Related Posts

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

कोतमामें 15 जुलाई से भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 18 को मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव कोतमा (मध्य प्रदेश):अग्रसेन धाम लाइन उस पार (वार्ड नं. 08) में आगामी 15 जुलाई 2026 से…

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

नवाटोला आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की लूट और कर्मचारियों के शोषण के आरोप, कार्रवाई की================== गोंदिया =====गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत नवाटोला स्थित आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

“जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

“जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

“भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

“भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

“बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

“बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

“चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार”

“चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार”