40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान महंगाई के मुद्दे को प्रतीकात्मक और रचनात्मक तरीके से उठाया। घंटाघर में स्टॉल लगाकर 40 रुपये प्रति किलो की दर से शक्कर बेचते हुए बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा गया। प्रदर्शन स्थल पर शक्कर के अलावा E20 ईंधन, बढ़ते बिजली बिल और घरेलू गैस सिलेंडर को भी प्रतीकात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया।

कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान ‘खा गए शक्कर, पी गए तेल’, ‘शक्कर हो गई 55 पार, अब बचेगी भाजपा सरकार’ और ‘महंगाई डायन खाय जात है’ जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री, बिजली और रसोई गैस की कीमतों का असर सीधे आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी मनु मिश्रा ने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर आम आदमी की रसोई और परिवार के बजट पर पड़ रहा है। कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क पर संघर्ष जारी रखेगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि सरकार को महंगाई के मुद्दे पर जनता को जवाब देना चाहिए। वहीं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम बत्रा ने कहा कि महंगाई से परेशान जनता के साथ कांग्रेस मजबूती से खड़ी है और जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान घंटाघर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

प्रदर्शन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, करण सिंह, विजय पटेल, पूर्व विधायक बसंत सिंह, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष प्रेम बत्रा, यूथ नेता गोल्डन पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, राजेश जाटव, गोलू जायसवाल, संजय गुप्ता, प्रशांत जायसवाल, चोखे भाई, विजय मंगल चौधरी, शेखर भारद्वाज, रमेश अहिरवार, सुरेंद्र सिंह राणा, अजय खटीक, श्याम यादव, नारायण निषाद, मुन्ना कुशवाहा, मनोज गुप्ता, मंजू निषाद, सुनीता सोनी, सुमन रजक, रूपा पाठक, रवि मंगलानी, हरनाम सुंदरानी, मो. इजरायल, अवध यादव, कमल पांडे, विनीत जायसवाल, शशांक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ जिले में लगातार बारिश से नालों में उफान आवागमन हुआ अवरोध, जान जोखिम में डालकर पर कर रहे नदी नाले टीकमगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला