16 घंटे में अपहृता बरामद, आरोपी गिरफ्तार

16 घंटे में अपहृता दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार नरवर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
नरवर मुस्कान अभियान के तहत नरवर पुलिस ने गुमशुदा युवती को महज 16 घंटे के अंदर दस्तयाब कर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।
पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को फरियादिया कलावती कुशवाह पत्नी कल्लू उर्फ बलबन्त कुशवाह निवासी पारवाली माता के पास नरवर ने अपनी लड़की के गुम होने की रिपोर्ट थाना नरवर में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 165/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा आनंद राय के निर्देशन में नरवर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर युवती की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 29 अगस्त को अपहृता को दस्तयाब कर लिया। मामले में आरोपी सतेन्द्र उर्फ रामू कोली, पिता सिरनाम कोली, उम्र 20 वर्ष, निवासी नरवर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत इजाफा किया गया तथा उसे 30 अगस्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक अरुणप्रताप सिंह, एसआई सतीश जयंंत, आरक्षक 400 परिमाल सिंह, आरक्षक 815 माधो सिंह, आरक्षक 18 पवन पुरी, आरक्षक 952 गौतम जाट एवं आरक्षक चालक राजबहादुर की सराहनीय भूमिका रही।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा