रायपुर में 250 किलो गांजा जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई की है। ओडिशा की तरफ से गांजा लेकर रायपुर आ रहे एक ट्रक को डीआरआई की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। ट्रक का नंबर NL 01 AA 9464 बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रक को रोकने की कोशिश के दौरान चालक मौके से फरार होने लगा, जिसके बाद टीम ने पीछा कर रायपुर क्षेत्र में ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी में प्लंबिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक पाइपों के अंदर छिपाकर रखे गए गांजे के पैकेट बरामद हुए। जांच में करीब 250 किलो गांजा मिलने की बात सामने आई है, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। मामले में विजय कुमार नाम के ड्राइवर को पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि ट्रक का मालिक भी वही है। फिलहाल डीआरआई पूरे मामले की जांच कर रही है। अब टीम यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था, रायपुर में किसे सप्लाई किया जाना था और इस पूरे तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। रायपुर में हुई इस बड़ी बरामदगी ने गांजा तस्करों के नेटवर्क पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अब डीआरआई की जांच से इस पूरे नेटवर्क के और कितने चेहरे सामने आते हैं, यह देखना अहम होगा।

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर