जगदलपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस का कांग्रेस ने किया स्वागत

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस ने जश्ने-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकले भव्य जुलूस का किया स्वागत, दी मुबारकबाद जगदलपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज जश्ने-ए-ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा निकाले गए भव्य जुलूस का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल समाज प्रमुखों, धर्मगुरुओं और अकीदतमंदों का पुष्पहार पहनाकर फूलमाला से स्वागत किया और आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। साथ ही जश्ने-ए-ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद प्रेषित कर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने जश्ने-ए-ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद पेश करते हुए कहा –
“हजरत मोहम्मद साहब का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए दया, करुणा, शांति और प्रेम का मार्गदर्शक है। उनके बताए सत्य और भाईचारे के रास्ते पर चलकर ही समाज में स्थायी सुख-शांति कायम की जा सकती है। बस्तर की यह खूबसूरत तासीर रही है कि हम सभी त्यौहार मिलकर और आपसी सौहार्द के साथ मनाते हैं। ईद मिलादुन्नबी का यह मुकद्दस मौका हमारे बीच आपसी एकता और मोहब्बत के धागे को और मजबूत करता है।” पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा –
“ईद मिलादुन्नबी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत और खिदमत-ए-खल्क का संदेश देने वाला पावन अवसर है। पैगंबर साहब ने दुनिया को आपस में जोड़ने, गरीबों की मदद करने और समाज में न्याय स्थापित करने की सीख दी। आज के दिन हम सभी को उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। जगदलपुर की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है।”

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर