गोंदिया के भाड़ीपार में मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

आजादी के 80 वर्ष बाद भी विकास से कोसों दूर ग्राम भाड़ीपार
रोड, नाली, बिजली, पानी और शिक्षा की समस्याओं को लेकर ग्रामवासी उतरे सड़कों पर गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदलबोड़ी के ग्राम भाड़ीपार में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। सड़क, नाली, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी बुनियादी समस्याओं से परेशान वार्ड क्रमांक 3 के नागरिकों ने मोर्चा निकालकर प्रशासन और ग्राम पंचायत के खिलाफ नारेबाजी की और समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गंदगी और दुर्गंध के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की ओर संबंधित विभाग गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे है। वहीं गांव की सड़कें भी बदहाल स्थिति में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ स्थानों पर केवल नाममात्र का मुरूम डालकर सड़क की समस्या दूर करने का प्रयास किया गया, लेकिन बारिश के कारण रास्तों पर कीचड़ फैल गया है। इससे ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन में शामिल ग्रामीणों ने स्थानीय ग्राम पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि वार्ड क्रमांक 3 की समस्याओं के समाधान के लिए अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही विकास कार्य शुरू नहीं किए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। गांव की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है। बताया गया कि विद्यालय में दो शिक्षकों की व्यवस्था होने के बावजूद वर्तमान में एक शिक्षक को अन्यत्र प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की है। मोर्चे में शामिल महिला और पुरुषों ने सड़क, नाली, स्वच्छ पेयजल, बिजली और शिक्षा व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ग्राम पंचायत स्तर के साथ-साथ पंचायत समिति कार्यालय पर भी बड़ा मोर्चा निकाला जाएगा। आजादी के 80 वर्ष बाद भी ग्राम भाड़ीपार के ग्रामीण सड़क, पानी, बिजली, नाली और बेहतर शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आंदोलन करने को मजबूर हैं। अब ग्रामीणों के इस आक्रोश के बाद प्रशासन और ग्राम पंचायत कब तक इन समस्याओं का समाधान करते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Posts

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

पुरानी ईंटों से नाला निर्माण का आरोप, नगर पालिका के ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल सहसवान (बदायूं)। सहसवान नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण कार्य को लेकर…

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर के चरगंवा स्तिथ ​भड़पुरा में महाराष्ट्र से आए पर्यटकों के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ नर्मदा नदी में नहाते समय एक बच्चा अचानक तेज बहाव की चपेट…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

गोंदिया के भाड़ीपार में मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

गोंदिया के भाड़ीपार में मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

रायपुर में 250 किलो गांजा जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

रायपुर में 250 किलो गांजा जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

जगदलपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस का कांग्रेस ने किया स्वागत

जगदलपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस का कांग्रेस ने किया स्वागत