शादी के दो माह बाद ही प्रेमी के साथ मिली पत्नी, हुआ हंगामा शादी के महज दो माह के अंदर पति ने अपने बेडरूम पर पत्नी और उसके प्रेमी को रंगेहाथ रंगरेलियाँ मनाते आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। प्रेमी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पति का आरोप है कि पत्नी शादी के दो दिन बाद से ही खाने में नशे की गोलियां देती थी। अब वह उसे अपने साथ किसी सूरत में नहीं रखेगा, क्योंकि उसे डर है कि पत्नी उसे चाय में जहर भी दे सकती है या उसकी लाश किसी ड्रम में मिल सकती है। पूरा मामला झाँसी के चिरगांव थाना क्षेत्र का है। चिरगांव कस्बा निवासी राजेश प्रजापति ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी 24 जून 2026 को दतिया मप्र के ग्राम काडोर निवासी अभिलाषा से हुई थी। शादी के एक माह बाद से ही उसे कमजोरी आने लगी और नींद ज्यादा आने लगी। तब उसे शक हुआ कि पत्नी उसके खाने में कोई चीज मिलाकर दे रही है। इसके बाद उसने सचेत रहना शुरू किया तो पता चला कि उसके सोने के बाद पत्नी किसी से फोन पर बात करती है और उसके घर से जाने के बाद एक युवक अक्सर घर आता है। तब उसने अपने लोगों से नजर रखने को कहा। 23 अगस्त को वह एक्सीडेंट में घायल रिश्तेदार को देखने मेडिकल कॉलेज जाने की कह कर घर से निकला। तभी उसे खबर मिली कि एक युवक घर के अंदर घुसा है, तो वह पहुँच गया और दोनों को बेडरूम में अर्धनग्न हालत में पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस बुलाकर युवक को सुपुर्द कर दिया गया। पकड़ा गया युवक पत्नी के गाँव का रहने वाला है। आरोप है कि पुलिस ने युवक पर कोई कार्यवाही नहीं की और छोड़ दिया। आरोप है कि पत्नी घर के कुछ ज़ेवर व रूपये भी प्रेमी को दे चुकी है। पत्नी के परिवार वाले भी उसे ही गलत ठहरा रहे हैं और पत्नी को फिर साथ रखने का दबाव बना रहे हैं।
लेकिन वह किसी हाल में पत्नी को साथ नहीं रखना चाहता, क्योंकि नशीली दवा देने वाली पत्नी उसे जहर देकर मार भी सकती है। ऐसा न हो कि उसकी लाश किसी ड्रम में मिले। पेशे से निजी बैंक में चपरासी पति राकेश ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।






