मनावर में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, हजारों की भीड़ उमड़ी

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी में गूंजा आमद-ए-मुस्तफा का नारा, हजारों की भीड़ ने निकाला भव्य जुलूस रंग-बिरंगी पोशाकों में नजर आए बच्चे, मक्का-मदीना शरीफ की झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र; जगह-जगह हुआ जोरदार स्
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को मनावर शहर नातों और आमद-ए-मुस्तफा के नारों से गूंज उठा। मुस्लिम समाज द्वारा निकाले गए विशाल जुलूस में हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। जुलूस में जहां बड़े-बुजुर्ग और युवा उत्साह के साथ शामिल हुए, वहीं सैकड़ों नन्हे बच्चे रंग-बिरंगी पोशाकों में हाथों में झंडियां लिए जश्न मनाते नजर आए। जुलूस में मक्का शरीफ और मदीना शरीफ के आकर्षक रोजों की आकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। जुलूस के दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में नात-ए-पाक पेश की गई। पूरे मार्ग में आमद-ए-मुस्तफा के नारों से माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। जगह-जगह हुआ स्वागत जश्न-ए-मिलाद के जुलूस में शामिल धर्मगुरुओं एवं समाज के वरिष्ठजनों का नगर के युवाओं, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पमालाओं एवं पुष्पवर्षा से स्वागत किया। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस नाला प्रांगण स्थित जामा मस्जिद से प्रारंभ होकर क्रांति चौपाटी, अंबेडकर चौराहा, गांधी चौराहा और आजाद मार्ग होते हुए पुनः नाला प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुआ। धर्मगुरुओं ने दिया इंसानियत और भाईचारे का संदेश जुलूस में मुफ्ती मोहम्मद कासिमुल कादरी, मुफ्ती मोहम्मद शरीफ बिस्बाही सहित विभिन्न मस्जिदों के सदर, धर्मगुरु एवं समाज के वरिष्ठजन शामिल रहे। जामा मस्जिद के इमाम ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी मुस्लिम समाज के लिए खुशी और उत्साह का महत्वपूर्ण अवसर है। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी मानवता को समानता, शांति, आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद, सच्चाई के रास्ते पर चलने और इंसानियत को सर्वोपरि रखने की सीख दी। कहा कि अच्छे आचरण वाला व्यक्ति ही श्रेष्ठ है। पैगंबर साहब ने गरीबों, कमजोरों और भूखों की मदद करने, जीवों पर दया करने तथा शिक्षा प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया। बताया कि आज पूरी कायनात आमद ए रसूल पर खुशियां मना रही है। क्योंकि पूरी दुनिया में अल्लाह के सबसे प्रिय हज़रत मोहम्मद पैगंबर साहब थे वही गोसिया मस्जिद के ईमान ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर और प्रवर्तक थे, जिनकी शान में पूरी दुनिया के मुसलमान उन्हें ‘रहमतुल्लिल आमीन’ (सूरी इंसानियत के लिए रहमत) मानते हैं। उनका जन्म 570 ईस्वी में मक्का (सऊदी अरब) में हुआ था। सच्चाई और ईमानदारी के लिए उन्हें मक्का में ‘अल-अमीन’ (भरोसेमंद) और ‘अस-सदिक’ (सच्चा) कहा जाता था। उन्होंने समाज में फैली बुराइयों, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ इंसानियत, भाईचारे और एकेश्वरवाद (अल्लाह की एकता) का संदेश दिया। उनकी शान में दुनिया भर में नाआत (प्रशंसात्मक काव्य) पढ़ी जाती हैं, जो उनके महान चरित्र और रिसालत की गवाही देती हैं समापन पर हुआ विशाल लंगर जुलूस के समापन के बाद जामा मस्जिद की ओर से विशाल लंगर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने शामिल होकर लंगर ग्रहण किया। जुलूस को लेकर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। एसडीएम प्रमोद गुर्जर, एसडीओपी बृजेश कुमार मालवीय एवं थाना प्रभारी राजेश यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और पूरे जुलूस के दौरान व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए।

Related Posts

नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम ने जुटाए साक्ष्य

संदीप मौर्य, कटनी। थाना बड़वारा क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।…

मनावर बंद: भोजशाला मुद्दे पर हिंदू समाज की रैली

धार भोजशाला को लेकर सकल हिंदू समाज के आह्वान पर मंगलवार को मनावर शत-प्रतिशत दोपहर तक बंद रहा। सुबह चाय, खान-पान एवं गुटके के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहे। हिंदू…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम ने जुटाए साक्ष्य

नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम ने जुटाए साक्ष्य

मनावर बंद: भोजशाला मुद्दे पर हिंदू समाज की रैली

मनावर बंद: भोजशाला मुद्दे पर हिंदू समाज की रैली

बहराइच में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी

बहराइच में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी

सीएचओ का मानदेय भेदभाव पर धरना

सीएचओ का मानदेय भेदभाव पर धरना

मनरेगा कार्यों में अनियमितता के आरोप

मनरेगा कार्यों में अनियमितता के आरोप

मनावर में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, हजारों की भीड़ उमड़ी

मनावर में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, हजारों की भीड़ उमड़ी