जहर की पुड़िया लेकर किन्नरों का हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में खाया जहर

जय स्तंभ चौक पर किन्नरों का हंगामा जहर की पुड़िया लेकर दो घंटे तक हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में खाया जहर; नागरिकों ने मचाया शोर तब अस्पताल पहुंचाए गए गंजबासौदा। किन्नर समुदाय के आपसी विवाद के बाद जय स्तंभ चौक पर दो किन्नरों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और खुलेआम जहर खाने की धमकी देते रहे। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा, लेकिन आरोप है कि कोई जिम्मेदार पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
हैरानी की बात यह रही कि किन्नरों के हाथ में जहर की पुड़िया होने के बावजूद पुलिस ने उसे हटाने का प्रयास नहीं किया। दोनों ने चक्काजाम किया, जिससे चारों ओर यातायात प्रभावित रहा और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
बताया जा रहा है कि दोनों किन्नरों ने जहर खा लिया। इसके बाद भी पुलिस तत्काल सक्रिय नहीं हुई। जहर खाते देख मौके पर मौजूद नागरिकों ने शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को रिक्शे से अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों का उपचार जारी है।
पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यप्रणाली और नगर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि जब दो लोग खुलेआम जहर खाने की धमकी दे रहे थे और चक्काजाम कर रहे थे, तब जिम्मेदार अधिकारी समय रहते मौके पर क्यों नहीं पहुंचे?

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर