तिरंगा यात्रा के साथ देवास पहुंचे भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारी

देवास में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रजतपाल सिंह राजपूत और जिला महामंत्री मोहित जाट ने तिरंगा यात्रा के साथ सोनकच्छ से देवास पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। रास्तेभर दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत हुआ। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव मौजूद रहे।
सोनकच्छ से शुरू हुई तिरंगा यात्रा वाहनों के काफिले के साथ देवास पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पहार और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। देवास पहुंचने पर भाजपा कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदभार ग्रहण किया गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण ताकत है और युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी को और मजबूत करना होगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रजतपाल सिंह राजपूत ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि वे युवा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। वही महामंत्री मोहित जाट ने भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के साथ निरंतर चलते हुवे पार्टी को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही।

Related Posts

नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम ने जुटाए साक्ष्य

संदीप मौर्य, कटनी। थाना बड़वारा क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।…

मनावर बंद: भोजशाला मुद्दे पर हिंदू समाज की रैली

धार भोजशाला को लेकर सकल हिंदू समाज के आह्वान पर मंगलवार को मनावर शत-प्रतिशत दोपहर तक बंद रहा। सुबह चाय, खान-पान एवं गुटके के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहे। हिंदू…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम ने जुटाए साक्ष्य

नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम ने जुटाए साक्ष्य

मनावर बंद: भोजशाला मुद्दे पर हिंदू समाज की रैली

मनावर बंद: भोजशाला मुद्दे पर हिंदू समाज की रैली

बहराइच में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी

बहराइच में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी

सीएचओ का मानदेय भेदभाव पर धरना

सीएचओ का मानदेय भेदभाव पर धरना

मनरेगा कार्यों में अनियमितता के आरोप

मनरेगा कार्यों में अनियमितता के आरोप

मनावर में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, हजारों की भीड़ उमड़ी

मनावर में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, हजारों की भीड़ उमड़ी