भड़काऊ पोस्ट पर पुलिस सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

.भड़काऊ पोस्ट डालने वालों की खैर नहीं, कानून का शिकंजा कसेगा पुलिस।
आगामी ईद , रक्षाबंधन, कृष्णजन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी सहित विभिन्न त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कानून व्यवस्था को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। भितरवार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें एसडीओपी गगन हनवत ने दो टूक चेतावनी दी कि त्योहारों की आड़ में भड़काऊ पोस्ट और माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीओपी गगन हनवत ने कहा कि भितरवार की पहचान आपसी भाईचारे और सौहार्द से है। सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और समाज में शांति का संदेश दें। उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी की बात कहते हुए स्पष्ट किया कि भड़काऊ पोस्ट, आपत्तिजनक टिप्पणी या विवादित बयान देकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। एसडीओपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना या धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली सामग्री प्रसारित करना किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी और कानून हाथ में लेने वालों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर