देवास में NSUI का अनोखा प्रदर्शन, घोड़ी पर सवार होकर पहुंचे छात्र नेता

देवास में NSUI का एक बार फिर अनोखा आंदोलन देखने को मिला। छात्र-छात्राओं के लिए चलाई जा रही बस सेवा की अनियमितताओं को लेकर NSUI जिला अध्यक्ष श्रीकांत चौहान घोड़ी पर सवार होकर कार्यकर्ताओं के साथ केपी कॉलेज पहुंचे और प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा
NSUI नेताओं का कहना है कि छात्र-छात्राओं के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही बस सेवा नियमित नहीं चल रही है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर संगठन ने अनोखे तरीके से विरोध जताया और घोड़ी पर सवार होकर कॉलेज पहुंचकर प्रदर्शन किया।
ज्ञापन में छात्राओं को बस किराए में पूर्ण छूट देने, छात्रों को किराए में 50 प्रतिशत छूट देने, बसों में हेल्पलाइन सुविधा शुरू करने और बस सेवा की अनियमितताओं को जल्द दूर करने की मांग की गई।
NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो छात्र हित में जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर