खेत में गंदा पानी डालने को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप; नरवर थाने में NCR दर्ज
नरवर। थाना नरवर क्षेत्र के ग्राम काशीपुर में खेत में नाली का गंदा पानी डालने को लेकर विवाद हो गया। शिकायतकर्ता दिनेश कुशवाह की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में NCR क्रमांक 0146/2026 दर्ज किया है। रिपोर्ट में सतीश पवैया निवासी इकहारा और हीरेंद्र राजावत निवासी कांकर के नाम सामने आए हैं।
NCR में दर्ज शिकायत के अनुसार, 22 अगस्त की शाम करीब 5 बजे शिकायतकर्ता अपने खेत पर था। आरोप है कि गांव में पानी की नाली खोदकर उसका गंदा पानी खेत में डाला जा रहा था। दिनेश कुशवाह ने इसका विरोध करते हुए खेत में गंदा पानी डालने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और गाली-गलौज होने लगी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाली-गलौज करने से मना करने पर हीरेंद्र राजावत ने दिनेश कुशवाह और उसके परिवारजन को पकड़ लिया और मारपीट की। मारपीट में उसके दाहिने हाथ की कोहनी में चोट आने की बात NCR में दर्ज है।
दिनेश के अनुसार, उसे बचाने उसकी मां कुंवर बाई और पत्नी आशा कुशवाह मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना के दौरान खेम सिंह कुशवाह के मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया | पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 115(2) और 352 के तहत NCR दर्ज की है। पुलिस ने NCR में दर्ज शिकायत और आरोपों के आधार पर मामला दर्ज किया है।





