अजीत सिंह की जयंती से पुण्यतिथि तक सेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला

अजीत सिंह की जयंती से पुण्यतिथि तक सेवा की सौगात

उन्नाव में जनप्रिय नेता एवं पूर्व सदस्य विधान परिषद स्वर्गीय अजीत सिंह की जयंती से लेकर उनकी 22वीं पुण्यतिथि तक विभिन्न जनसेवा और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 23 अगस्त से 5 सितंबर तक चलने वाले इन कार्यक्रमों में मैराथन दौड़, श्रद्धांजलि सभा, रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर के साथ जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। कार्यक्रमों की जानकारी उनके पुत्र एवं भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह ‘सनी’ ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

कार्यक्रमों की शुरुआत 23 अगस्त को गांधी नगर तिराहे से चार किलोमीटर की मैराथन दौड़ के साथ होगी। मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 21 हजार रुपये, द्वितीय को 11 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि मैराथन के जरिए युवाओं को स्वस्थ जीवन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित किया जाएगा।
वहीं 5 सितंबर को स्वर्गीय अजीत सिंह की 22वीं पुण्यतिथि पर अन्नपूर्णा इंटर कॉलेज में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक श्रद्धांजलि सभा एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित होगा। इससे पहले सुबह नौ बजे सुंदरकांड पाठ होगा। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, अति निर्धन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। साथ ही रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। शशांक शेखर सिंह ‘सनी’ ने कहा कि उनके पिता की स्मृतियों को केवल श्रद्धांजलि तक सीमित न रखकर सेवा कार्यों से जोड़ना परिवार का संकल्प है। उन्होंने आमजन, युवाओं, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील की।

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर