शिक्षकों का एक दिवसीय धरना, चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

शिक्षक सांझा मंच का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन, चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पखांजुर SDM को सौंपा ज्ञापन।

शिक्षक सांझा मंच के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी प्रमुख चार सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने रैली निकालकर पखांजूर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
शिक्षकों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर लंबे समय से शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है। इसी को लेकर शिक्षक सांझा मंच के आह्वान पर शिक्षक एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए।
धरना स्थल से निकली रैली के दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और शासन से जल्द सकारात्मक पहल करने की मांग की। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने पखांजूर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर चारों प्रमुख मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग रखी। शिक्षक सांझा मंच ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को आगे भी जारी रखने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

Related Posts

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश